Watch Video कल्पना के हौसले को एसपी ने भी किया सलाम

Himachal News

डीएनएन सोलन
सोलन में बालिका दिवस के मौके पर बुधवार को एसपी सोलन ने इंटरनेशनल मैराथन रनर कल्पना परमार को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें 21 जनवरी को मुंबई में आयोजित देश की सबसे बड़ी मैराथन में भाग लेने और 42.195 किलोमीटर की मैराथन को सफलतापूर्वक पूरी करने के लिए दिया गया। एसपी ऑफिस में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में एसपी मोहित चावला ने कल्पना परमार को महिला सशक्तिकरण मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कल्पना परमार युवाओं के लिए रोल मॉडल है। उन्होंने कल्पना परमार को खेलों में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और उनकी उपलब्धि को महिलाओं के लिए प्ररेणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि खेल के मोमेंटम को लंबे समय तक बनाए रखना बड़ा जटिल कार्य है। खासकर महिलाओं के लिए, गृहणियों के लिए तो और भी मुश्किल। खेल, परिवार और नौकरी की तालमेल बैठाना कोई सामान्य कार्य नहीं है। यदि ऐसा कोई कर लेता है तो उसमें प्रतिबद्धता, खेल के प्रति जनून, समर्पण और एकाग्रता झलकती है। इनके बिना सफलताएं प्राप्त नहीं की जा सकती है।
सांसद वीरेंद्र कशयप ने भी दी शुभकामनाएं
शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बुधवार को देश की सबसे बड़ी इंटरनेशनल मैराथन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित किया। सोलन के मिनी सचिवालय के सांसद सेवा केंद्र में उन्होंने कल्पना परमार से मुंबई मैराथन के बारे में विस्तार से चर्चा की और उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सोलन के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की एक बेटी इंटरनेशल लेबल पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।

Watch Video

 

News Archives

Latest News