DNN सोलन
सोलन के लोअर सेरी में एक युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि मृतक युवक की पहचान जितेंद्र निवासी निरमंड कुल्लू के तौर पर हुई है। यह लोअर सेरी में किराए के कमरे में रहता था और इसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम मौके पर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवक यहां पर पढऩे के लिए आया हुआ था।















