CORONA प्रदेश में 4000 सैंपल लेने की व्यवस्था करने की तैयारी-सैजल

Politics Shimla

DNN शिमला (Shimla) (सुनील)

हिमाचल प्रदेश के कोरोना के बढते हुए मामलों को देखते हुए प्रदेश में 4000 सैंपल लेने की व्यवस्था करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सैजल ने यह खुलासा किया। डीन्यूजनेटवर्क से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों के मुकाबले अभी कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम है जिसका श्रेय जहां एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ को जाता है जिन्होंने समय रहते पूरे देश में लॉक डाउन करने की घोषणा की तो वही साथ ही यदि हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस तरह से लॉकडाउन तथा अनलॉक के चलते पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान शुरू किए तथा प्रदेश के सभी जिलों में सतर्कता बरती।

जिसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश में अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना संक्रमण के मामले कम है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हालांकि अब कुछ दिनों से लगाता मामले बढ़ने लगे हैं जिसको देखते हुए प्रदेश मेंहोने वाले कोरोना टेस्ट की संख्या बढाने पर विचार चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मंगलवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में जहां प्रदेश में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते मामलों के बढ़ती संख्या को लेकर चर्चा की जाएगी तो वही कोरोना संक्रमण के टेस्टों को बढ़ाने को लेकर भी कोई अहम फैसला लिया जा सकता है । मंत्री ने यह भी कहा कि हालांकि जिस तरह से प्रदेश में मौसम परिवर्तन हो रहा है । उसके चलते संक्रमण अधिक फैलने की आशंका बढ़ जाती है तो वहीं साथ ही अब जिस तरह से त्योहारों का सीजन भी आ रहा है । उसके चलते लोगों को स्वास्थ्य विभागों द्वारा जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन करना भी आवश्यक हो जाता है ।

News Archives

Latest News