हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

DNN मंडी 13 मई। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान मंडी  ने जिला मुख्यालय मंडी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कानूनी सहायता परामर्श कार्यालय का  विधिवत शुभारम्भ किया तथा पधर में सिविल जज कोर्ट का शुभारम्भ भी किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने मंडी तथा पधर में आयोजित […]

Continue Reading

सुधीर शर्मा ने नरवाना और  कण्ड बगियाड़ा में किया खेल मैदान का शिलान्यास

DNN धर्मशाला 13 मई। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने आज शनिवार को ग्राम पंचायत नरवाना खास में पंद्रह लाखकी लागत से बनने वाले खेल मैदान और जिम का शिलान्यास किया। उन्होंने इसके बाद कण्ड बगियाड़ा में पंद्रह लाख की लागत सेबनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। उन्होंने इस दौरान धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के राधा कृष्ण मंदिर श्यामनगर में जनता ही जनार्धन प्रोग्राम में शिरकित की।स्थानीय लोगों ने विधायक का यहां पधारने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में धर्मशाला के लोगों ने उन्हें स्नेह और आशीर्वाददेकर जो विश्वास दिखाया है उसके लिये वे ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि विकास को लोगों की मांग और इलाके की जरूरत के अनुसारआगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मांगो को चरणबद्ध पूरा किया जाएगा। सुधीर शर्मा  ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास परियोजनाओं को लेकर दूरदर्शी सोच है। वे प्रदेश में मूलभूतढांचे के विकास पर जोर दे रहे हैं।सभी परियोजनाएं इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में टीन शेडऔर संसारी माता मंदिर का साइट विजिट किया और  इनका कार्य जल्दी पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष विनीत धीमान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दक्ष राणा, पार्षद वार्ड 10 शेलेंद्र आचार्य, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीपचौधरी, उप प्रधान कण्ड बगियाड़ा सुनील कुमार, पूर्व प्रधान कण्ड बगियाड़ा रेशमा देवी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभागजगतार ठाकुर, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, राजकुमार कश्यप, शशी आचार्य, सरिता आचार्य, वीरेन्द्र शर्मा, अनु शर्मा, अनूप लता, चम्पा, अनिल शर्मा, पूर्व प्रधान नरवाना खास बहादुर सिंह, पूजा राणा, अमर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्यलोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

प्रदेश में स्थापित होगा स्टेट ऑफ द आर्ट नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र: मुख्यमंत्री

DNN शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास नीति तैयार करेगी। इस नीति के प्रारूप प्रस्ताव पर आज यहां आयोजित बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी अकेलेपन एवं मोबाइल […]

Continue Reading

शक्तिपीठों की तर्ज पर मंदिरों का होगा विकास

DNN चंबा, 13 मई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ज़िला के प्रसिद्ध भद्रकाली माता मंदिर पोहलाणी  में शीश नवाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने माता रानी से प्रदेश वासियों  की  सुख, समृद्धि   की भी कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध शक्तिपीठों की […]

Continue Reading