
DNN सोलन ब्यूरो
15 अगस्त। सोलन में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। जिला में शनिवार को भी कोरोना वायरस के मामले आए है। इसके चलते जिला में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आए कोरोना पॉजिटिव मामलों में चार पुलिस कर्मी सहित क्वारनटाइन किए गए लोग है। हालाँकि, जिला स्वास्थ्य विभाग हर तरह से कमर कसे हुए हैं और रोजाना सेम्पलिंग कर जांच के लिए भेजे जा है। शनिवार का दिन भी कोरोना का एक बड़ा विस्फोट हुआ है, जिला में नए 25 कोरोना आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे गए सैम्पलों में कुछ सैम्पल अंडर प्रोसेस थे। इन सैम्पलों में 25 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकले है। इन 25 मामलों में 20 लोग बीबीएन क्षेत्र, एक अर्की व चार लोग परवाणू के है।


























