लोगों को मिलेगी आधारभूत सुविधाएं: सैजल

Kasauli Others Politics

डीएनएन कसौली
नवगठित प्रदेश सरकार जनकल्याण व समग्र विकास के लिए समर्पित सरकार है। सोलन जिले के साथ-साथ कसौली विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधन करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि आम आदमी को आधारभूत सुविधाएं एवं बेहतर सड़क सुविधा, शिक्षा तथा गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। डॉ. सैजल का कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर, जाबली, दतयार तथा औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के विभिन्न सैक्टरों में स्थानीय निवासियों ने मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विकास के सभी क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। भाजपा की सरकार चुनाव अभियान में आम जनता से किए गए सभी वादों को समयबद्ध सीमा में पूरा करेगी। भूमिहीनों को 2-2 बिस्वा भूमि शीघ्र प्रदान करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान उन्होने दतयार में महिला मण्डल भवन में रसोई एवं शौचालय निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने दतयार में आयुर्वेदिक औषधालय स्थापित करने, स्थानीय चंडी माता मंदिर के समीप शैड का निर्माण करने तथा गाव बनोग के लिए सम्पर्क मार्ग निर्मित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने धर्मपुर, जाबली, दतयार तथा परवाणू के कई सैक्टरों में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे का आदेश दिया।

News Archives

Latest News