DNN सोलन (Solan)
कोटलानाला (Kotlanala) में एक व्यक्ति की तीसरी मंजिल से गिर जाने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान टेकचंद के तौर पर हुई है। जोकि मंडी का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ कोटलानाला के नजदीक रहता था। दोपहर बाद यह व्यक्ति अपने मकान की गैलरी पर मौजूद था और अचानक से यह वहां से नीचे सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसे उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया, लेकिन इसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान टेक चंद निवासी मंडी के तौर पर हुई है। जोकि अपने परिवार के साथ कोटलानाला में रहता था। पुलिस (Police) ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है















