डीएनएन कुल्लू
समान उतार रहे टिप्पर के अचानक खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना कुल्लू के दियार घाटी में हुई सड़क दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा अन्य 6 घायल हो गए। दर्दनाक हादसा थाना भुंतर के अंतर्गत दियार कैंची के समीप उस दौरान हुआ जब टिप्पर चालक टिप्पर में रखा टावर का सामान उतारने लगा। अभी मजदूर सामान उतारने ही लगे थे कि टिप्पर पीछे की तरफ चल पड़ा और सड़क मार्ग से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया। टिप्पर के गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग और अन्य मजदूर मौके पर पहुंच गए और राहत कार्यों में जुट गए। दुर्घटना में टिप्पर चालक दुष्यंत कुमार (53) निवासी खबरोट नगवाई जिला मंडी व अनिल ठाकुर (22) निवासी टूलता, दियार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।















