DNN चंबा
चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत साहू में 5 जनवरी को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है ।चंबा के एसडीएम शुभम प्रताप सिंह ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम का आयोजन साहू स्थित वन विश्राम गृह के प्रांगण में किया जाएगा। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे। इस मौके पर चंबा के विधायक पवन नैयर भी मौजूद रहेंगे I
जनमंच कार्यक्रम में चंबा और मैहला विकास खंडों की साहू, प्रोथा, रझिंडू ,सराहन ,बरौर , पलयूर सुंगल अठलुइं, कीड़ी, गुराड़
सिल्लाघराट और जडेरा पंचायतों को शामिल किया गया है।
जनमंच कार्यक्रम के प्रबंधों को लेकर शुभम प्रताप सिंह ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को हिमाचल प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र समेत अन्य राजस्व प्रमाण पत्र मुहैया करने के अलावा उन्हें विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टालों के माध्यम से भी उपयोगी जानकारी मिलेगी । मेडिकल बोर्ड की सुविधा के अलावा स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभागों द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे ।
लोग इस दौरान अपना आधार पंजीकरण भी करवा सकते हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का समाधान करेंगे।
जनमंच स्थल पर विभिन्न विभागों के 18 प्रदर्शनी स्टॉल स्थापित किए जाएंगे जिनमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी )के स्टॉल भी शामिल होंगे।शिवम प्रताप सिंह ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण जनमंच कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करके अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और लोगों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।















