खून से लथपथ मिला शव, हत्या का मामला दर्ज

Crime Solan

डीएनएन चायल
चायल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के शव पर निशान व चेहरा जानवर ने नोच डाला है। पुलिस ने मौके पर जांच करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार चायल के टैक्सी स्टैंड के नजदीक बनी वर्षाशालिका के पास खून से लथपथ एक शव पड़ा था। पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तो चायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। शव का मुंह किसी जानवर द्वारा नोचा हुआ दिया। उस के दांत भी टूट कर जमीन पर गिरे हुए थे। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान ताला राम के तौर पर की है। जांच में पुलिस ने पाया कि ताला राम इसी वर्षा शालिका में एक पागल व्यक्ति के साथ देखा गया था। लोगों ने शक जताया कि हो सकता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद उसकी हत्या हुई हो। पुलिस ने लोगों द्वारा दी गई जानकारी के बाद पागल व्यक्ति का पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। डीएसपी मुख्यालय विद्या चंद नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को मृतक का सोल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *