कर्मचारी संघ के चुनाव दीपक शर्मा को बनाया जिलाध्यक्ष

Arki Others

 

DNN कुनिहार (आशीष)

पशु पालन विभाग कर्मचारी संघ जिला सोलन इकाई के त्रैमासिक चुनाव अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम मेहता एवं जिला महासचिव टिक्कम ठाकुर की अध्यक्षता में महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम कुनिहार में संम्पन हुए। जिसमे सर्व सम्मति से जिला पशु पालन कर्मचारी संघ कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी चुने गए। दीपक शर्मा को जिलाध्यक्ष, सत्यदेव रतूड़ी जिला महासचिव, किशोर कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास शर्मा वित्त सचिव व कार्यकारिणी में हरीश कुमार, अजित ठाकुर, ज्योति प्रकाश, अंजना ठाकुर, प्रकाश चन्द, सतीश कुमार, सुरेश कुमार का चयन किया गया।

 

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *