कनक व कुलदीप मुंबई में बिखेरेंगे आवाज का जादू

Entertainment Solan

डीएनएन सोलन
टीवी चैनल कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो राइजिंग स्टार सीजन-2 के चंडीगढ़ में हुए ऑडिशन को सोलन के कनक जोशी ने पार कर लिया है, जबकि कुलदीप चंदेल ने इससे पहले सोलन में हुए ऑडिशन से ही मुंबई के लिए सीधी एंट्री कर ली थी। चार नवंबर को जिला सोलन में राइजिंग स्टार के ऑडिशन हुए थे, जिसमें 275 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इनमें से करीब 60 प्रतिभागी अगले राउंड के लिए चयनित हुए थे। ऑडिशन में सोलन के कुलदीप चंदेल व चंडीगढ़ की प्रीतिका भसीन की दिलकश आवाज के कायल हुए निर्णायक मंडल ने उन्हें मुंबई के लिए सीधे एंट्री दे दी थी। अन्य चयनित प्रतिभागियों ने 26 नवंबर को चंडीगढ़ में चितकारा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-25 में हुए अगले ऑडिशन में सीधे एंट्री करके हुनर दिखाया। इनके साथ-साथ इस ऑडिशन में पंजाब, हरियाणा, देहरादून व अमृतसर से करीब तीन से चार हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें शामिल सोलन के कनक जोशी ने आवाज से निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध करके मुंबई का टिकट पक्का कर लिया।
26 वर्षीय कनक जोशी संगम सुर संगीत में विजेता रहने के साथ-साथ करीब 12 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं, जबकि 21 वर्षीय कुलदीप चंदेल प्रदेश विश्वविद्यालय से संगीत में एमए कर रहे हैं। कनक व कुलदीप का कहना है कि अब तक का सफर काफी उत्साहपूर्ण व सीखने योग्य रहा, लेकिन मुंबई राउंड काफी मुश्किल होगा। इस पड़ाव को पार करने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *