हरियाणा के कारण सोलन में भी पड़ा बिजली फाल्ट

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

27 नवंबर।  जिला सोलन के अधिकतर हिस्सों में विद्युत आपूर्ति को सुचारू होने में अभी ओर समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि पंचकूला व कुनिहार में 220 केवी विद्युत ग्रिड फेल हो गया है। इसके चलते जिला सोलन के अधिकतर हिस्सों में विद्युत आपूर्ति गुल है। विद्युत बोर्ड की टीमें फाल्ट का पता लगा रही है। कुछ समय पहले शिमला में भी विद्युत आपूर्ति बाधित थी। जिला के सोलन, कंडाघाट, चायल, धर्मपुर व अन्य क्षेत्र प्रभावित है। विद्युत मंडल सोलन के अधिषासी अभियंता विकास गुप्ता का कहना है कि पंचकूला व कुनिहार से 220 केवी ग्रिड के फेल होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। अनुमान है कि कुछ ही देर में आपूर्ति सुचारू होगी।

News Archives

Latest News