DNN सोलन
सोलन जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है। शिव कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वे वर्ष 2007 से लेकर 2011 तक भी सोलन जिला कांगे्रस के अध्यक्ष रहे है। कुछ समय पहले ही प्रदेश हाईकमान ने राहुल सिंह ठाकुर को चौथी बार जिलाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने नियुक्ति किया था, लेकिन अब उन्हें हटा दिया है। पता चला है कि राहुल सिंह ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अहम पद दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शिव कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में हाईकमान से फोन पर सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है वह उसे बखूबी निभाएंगे।















