जिला में हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज के खुलने से शिक्षा को मिलेगा बल

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

04 सितम्बर। उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि 2017 से हाईड्रो इंजीनियरिंग की कक्षाएं नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा में चल रही थी जिसे अब हाईड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज जिला बिलासपुर के बंदला में शिफ्ट कर लिया गया है काॅलेज के पहले बैच की कक्षाएं अक्तूबर माह से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इंजीनियरिंग काॅलेज बंदला का दौरा किया जिसमें उन्होंने पाया कि छात्रावास और तकनीकी ब्लाॅक बन कर तैयार हो चुका है। उन्होंने इंजीनियरिंग काॅलेज भवन के निर्माण में लगे ठेकेदारों को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए ताकि अक्तूबर माह तक इंजीनियरिंग कक्षाएं शुरू की जा सके।
आज से जिला पुस्तकालय प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा खुला
उन्होंने जिला पुस्तकालय का दौरा किया और पुस्तकालय में पाठ्य कर रहे पाठकों से बातचीत की। पाठकों द्वारा उपायुक्त के समक्ष समस्याएं रखी गई जिसमें पेयजल की समस्या, पुस्तकालय के खुलने और बंद के समय और अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था जैसी समस्याएं शामिल रही। पाठकों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए पुस्तकालय में वाॅटर एटीएम स्थापित किया जाएगा और पुस्तकालय के खुलने के समय में बढ़ौतरी कर अब पुरस्तकालय प्रातः 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा ताकि पाठक वर्ग व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए पर्याप्त सुविधा समय मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि पाठकों की सुविधा के लिए पुस्तकालय में बैठने की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा और एक अतिरिक्त कमरें को खोलने की व्यवस्था की जाएगी जहां पाठकों की बैठने के लिए बैंच भी लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पाठक को लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पुस्तकालय के जीर्णोद्वार के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है जिसमें से अधिकतर राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वे समय-समय पर पुरस्तकालय की व्यवस्था की समीक्षा करते रहेंगे।

News Archives

Latest News