राजस्थान की तर्ज पर बंद उद्योग के भवन को 100 फीसदी किराए देने की अनुमति दी जाए

Kasauli Others Solan

DNN परवाणू
परवाणू में परवाणू उद्योग संघ द्वारा एक बैठक आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने संघ द्वारा उठाई गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि उद्योग संघ द्वारा उठाई गई सड़क आदि की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। माईक्रोटैक ग्रुप की परवाणू स्थित ईकाई बालाजी पॉवरट्रानिक्स में आयोजित बैठक में परवाणू उद्योग संघ के अध्यक्ष एवं माईक्रोटैक ग्रुप के चेयरमैन सुबोध गुप्ता ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल आदि का स्वागत किया। सुबोध गुप्ता व सेवानिर्वत आई.जी. प्रदीप सरपाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख रुपए चैक मुख्यमंत्री को भेंट किया। सुबोध गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मांगे उठाते हुए कहा कि हमें तो मात्र एक चुटकी भर नमक समान सहायता चाहिए, अगर आप दे दें, तो हमारी को सारी समस्याओं का हल हो जाएगा। सुबोध गुप्ता ने जिरकपुर-शिमला एक्सप्रैस-हाईवे से सीधा परवाणू औद्योगिक नगरी को जोड़ा जाए, सेक्टर 5 व एच.पी.एम.सी. के बीच सड़क निर्माण किया जाए, परवाणू औद्योगिक नगरी का आधारभूत ढांचा विकसित किया जाए और सेक्टर 2 परवाणू में रेलवे फाटक पर अंडर पास बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जो उद्योग किसी न किसी कारण से बंद पड़े है, उन्हें बंद उद्योग के भवन को 100 फीसदी किराए देने की अनुमति दी जाए, ताकि वह किराए के पैसे से बैंकों का कर्ज दे सकें। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से नए उद्योगपतियों को भी बना बनाया ढांचा मिल जाएगा और उद्योग आसानी से लग जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ऐसा निर्णय कर चुकी है और हिमाचल सरकार भी राजस्थान सरकार की तर्ज पर ऐसा निर्णय करें। इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, दून के विधायक परमजीत पम्मी, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा नेता अर्की रतन सिंह पाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष कसौली, पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष दौलत ठाकुर, परवाणू उद्योग संघ के महासचिव सार्थक तनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष अनिल सहगल व कैप्टन आलोक, उपाध्यक्ष राकेश भाटिया, संजय सूरी चेयरमैन मोरपैन ग्रुप, कैप्टन राजिंद्र ठाकुर, बालाजी पॉवरट्रानिक्स के सी.ओ.ओ. वीवेक तलमले, फुजीकावा पावर बददी के प्रेसिडैंट आप्रेशन एच.आर. सुमन, अमन टंडन, सुनील तनेजा, वरूण कपूर व सौरभ जैन सहित अन्य उद्योगपति व गणमान्य लोग मौजूद थे।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *