महिला ने जहरीली चीज खाई मौत, FIR

Crime Nalagarh

DNN नालागढ़
रामशहर की एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने के कारण मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने इस संबंध में पुलिस में ब्यान दिया है जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के पति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ईश्वर दास ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 30 नवंबर को उसने अपनी बेटी को फोन किया था। तब उसकी बेटी सही तरीके से बात नहीं कर पा रही थी। उसने बताया कि उसने दवाई ली है। 1 दिसम्बर को लड़की की तबीयत बिगडऩे पर उसे कुनिहार अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टर के पूछने पर उसकी लड़की ने बताया कि उसने चूहे मारने वाली दवाई खाई है। इसके बाद उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत की है कि उसकी बेटी ने अपने पति के कारण ही यह दवा खाई थी। एएसपी बददी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *